साल 2019 खत्म होने को है और इसी के साथ एक दशक (2010-2019) भी खत्म होने को है। साल 2019 क्रिकेट के लिहाज से ढेर सारी यादगार चीजे लेकर आया।
इस साल इंग्लैंड ने अपने सरजमीं पर पहली बार आईसीसी वर्ल्ड कप जीता। भारत मे पहली बार गुलाबी गेंद से डे – नाईट टेस्ट भी खेला गया।
इस दशक के अंत मे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दशक की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम चुनी, जिसमे 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल है। भारत के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को इस टीम का कप्तान और विकेटकीपर चुना गया है। उनके अलावा टीम में रोहित शर्मा और वर्तमान कप्तान विराट कोहली भी हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि भले ही इस समय धोनी के बल्ले की धार कम हो गयी हो लेकिन भारत के क्रिकेट के स्वर्ण काल मे वो सबसे बेहतर थे। धोनी ने कल ही क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे किए हैं।
आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जितने वाले एकलौते कप्तान धोनी अपने समय के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर और बेहतरीन कप्तान थे ये चीजे उनके रिकॉर्ड बेहतर बयां करते हैं। धोनी का औसत 50 से ज्यादा का रहा है। जिसमे 49 बार वो नॉट आउट रहे हैं। इस दशक में 28 बार ऐसा रहा है कि वो रनो का पीछा करते हुए नॉट आउट रहे हैं जिसमे से भारत महज 3 बार हारा है। इसके अलावा स्टंप्स के पीछे उनकी तेजी की तो पूरी दुनिया कायल है।
टीम:
रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली, ए बी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, एम एस धोनी, राशिद खान, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, लासिथ मलिंगा।
Discussion about this post