साल 2019 में भारतीय टीम ने सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था और देश-विदेश में कई सीरीज जीते थे और कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। हालांकि भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को इस बात का अफसोस रहेगा कि भारत को वर्ल्ड कप का खिताब नहीं मिला।
इस साल भी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसीलिए भारतीय टीम इस बार खिताब जरूर जीतना चाहेगी। साल 2020 की शुरुआत हो चुकी है। साल का पहला महीना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा ही रोमांचक रहेगा क्योंकि इस माह में भारतीय टीम कुल 10 अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबले खेलने वाली है।
भारतीय टीम घरेलू मैदान पर 05 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज और 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहाँ उसे 24 जनवरी से 5 टी20 मैचों की सीरीज, पाँच फरवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज और 21 फरवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
भारत को खेलने हैं कुल 10 अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले:
तारीख | मैच | समय |
05 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी20, गुवाहटी | शाम 7.00 बजे |
07 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20, इंदौर | शाम 7.00 बजे |
10 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी20, पुणे | शाम 7.00 बजे |
14 जनवरी | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे, मुंबई | दोपहर 2.00 बजे |
17 जनवरी | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे, राजकोट | दोपहर 2:00 बजे |
19 जनवरी | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे, पुणे | दोपहर 2:00 बजे |
24 जनवरी | न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टी20, ऑकलैंड | दोपहर 12:30 बजे |
26 जनवरी | न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टी20, ऑकलैंड | दोपहर 12:30 बजे |
29 जनवरी | न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी20, हैमिल्टन | दोपहर 12:30 बजे |
31 जनवरी | न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा टी20, वेलिंग्टन | दोपहर 12:30 बजे |
Hindi Cricket News, IPL 2020 News in Hindi, U19 World Cup News, Dream 11 Prediction और मैच रिजल्ट्स की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। हमें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें एवं हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
Discussion about this post