भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ और इशांत शर्मा दोनों खेल सकते हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को करना पड़ेगा इंतजार। रिद्धिमान साहा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक अजेय रही टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती ओपनिंग की है। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने यह साफ कर दिया है कि ओपनिंग की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ पर होगी।
पृथ्वी शॉ ने अब तक भारत के लिए खेले 2 टेस्ट मैचों में 237 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। वही तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की बात करे तो इशांत शर्मा ने अब तक 96 टेस्ट मैचों में 292 विकेट चटकाए हैं। जिसमे 194 विकेट उन्होंने विदेशी पिचों पर लिए हैं।
कोहली ने कहा है कि उनकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने फिटनेस और एकाग्रता पर इस स्तर तक काम किया है कि दुनिया के किसी भी टीम के खिलाफ कड़ी प्रतिद्वंद्वीता दिखा सकते हैं।
इशांत शर्मा के आने से भारतीय पेस मजबूत हुई है। यह बात न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने भी मानी है। उन्होंने कहा कि इशांत के आने से भारतीय टीम को उनके अनुभव का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा हमे सिर्फ बुमराह पर ही ध्यान नही देना है हमे सभी गेंदबाजो पर ध्यान देना है क्योंकि सभी गेंदबाज शानदार हैं।