B'day Special- गोलकीपर से बने विकेटकीपर, कैप्टन कूल धोनी के जीवन के कुछ अनसुने किस्से – CRICKHABARI HINDI
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, March 3, 2021
No Result
View All Result
  • Super Smash Leauge 2020-21
  • Latest Cricket News
  • BBL 2020-21
  • Dream 11 Prediction
  • Women’s Cricket
  • Cricket Appeal
  • Domestic Cricket
  • U19 Cricket
  • International Teams
    • Indian Cricket Team
    • England Cricket Team
    • Australia Cricket Team
    • Pakistan Cricket Team
    • West Indies Cricket Team
    • New Zealand Cricket Team
    • South Africa Cricket Team
    • Sri Lanka Cricket Team
    • Afghanistan Cricket Team
    • Bangladesh Cricket Team
  • On This Day
  • Cricket Videos
  • Twitter Reactions
  • Cricket Records
NEWSLETTER
CRICKHABARI HINDI
  • Super Smash Leauge 2020-21
  • Latest Cricket News
  • BBL 2020-21
  • Dream 11 Prediction
  • Women’s Cricket
  • Cricket Appeal
  • Domestic Cricket
  • U19 Cricket
  • International Teams
    • Indian Cricket Team
    • England Cricket Team
    • Australia Cricket Team
    • Pakistan Cricket Team
    • West Indies Cricket Team
    • New Zealand Cricket Team
    • South Africa Cricket Team
    • Sri Lanka Cricket Team
    • Afghanistan Cricket Team
    • Bangladesh Cricket Team
  • On This Day
  • Cricket Videos
  • Twitter Reactions
  • Cricket Records
No Result
View All Result
CRICKHABARI HINDI
No Result
View All Result

B’day Special- गोलकीपर से बने विकेटकीपर, कैप्टन कूल धोनी के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान हैं धोनी

CRICKHABARI HINDI by CRICKHABARI HINDI
27/12/2020
in Cricket Records, Latest Cricket News
0
धोनी जल्द ही उठाने वाले हैं एक बड़ा कदम, 2 जुलाई से करेंगे नई शुरुआत !
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को सिर्फ क्रिकेट जगत ही नहीं बल्कि देश का बच्चा-बच्चा जानता है। आज के समय में वे किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। दुनिया उन्हें -अलग नामों से जानती है जिसमें एमएसडी, धोनी, माही और कैप्टन कूल आदि शामिल हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान का मंगलवार यानी 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपने अबतक के करियर और अपनी कप्तानी में हर उस मुकाम को हासिल किया जिसकी भारतीय टीम को तमन्ना थी। उन्होंने भारत को तीनों फॉर्मेट में उंचाईयों तक पहुंचाया।

उन्होंने 2007 में अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप भारत को जीताया, 2011 में वनडे का विश्व विजेता बनाया और उसके बाद टेस्ट में भी भारत को नंबर एक तक पहुंचाया। उनकी कप्तानी में भारत ने हर देश में जाकर सीरीज जीतने का जज्बा कायम किया। आज उन्हीं दिग्गज धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जिसे शायद सभी लोग नहीं जानते होंगे जो धोनी से परिचित हैं।

धोनी के जीवन से कुछ कही-अनकही बातें :-

  1. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। स्कूल लेवर पर धोनी जिला और क्लब स्तर पर बैडमिंटन और फुटबॉल खेला करते थे।
  2. धोनी स्कूल में अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे और धोनी को पहली बार उनके कोच केशव बनर्जी ने एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेलने के लिए भेजा और माही बेहतरीन प्रदर्शन कर उस क्लब के विकेटकीपर बन गए।
  3. धोनी ने अपना रणजी डेब्यू 1999-2000 में बिहार के लिए किया था। इसके बाद भी उन्हें मौके का लंबा इंतजार करना पड़ा।
  4. 2001 से 2003 तक धोनी ने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई की नौकरी की।
  5. साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में धोनी ने डेब्यू किया।
  6. 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में वनडे विश्व कप में भारत को शर्मनाक हार मिलने के बाद धोनी के हाथों में टीम की कप्ततानी आते ही मानों टीम की किस्मत बदल गई हो।
  7. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का पहला टी20 विश्व कप जीता और 2011 में माही की टीम इंडिया वनडे की विश्व चैंपियन भी बनी।
  8. एम एस धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने 2008 और 2009 दो बार आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।
  9. धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
  10. धोनी को 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न, 2008 में पद्म भूषण और 2009 में पद्म श्री जैसे राजकीय सम्मानों से नवाजा गया।
  11. 2011 से अब तक धोनी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर भी काबिज हैं। पिछले साल विश्व कप के बाद धोनी ने सेना के साथ ट्रेनिंग करते हुए खासा समय व्यतीत किया था।
  12. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा भारत की घरेलू लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी धोनी का बोलबाला रहा है और उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के नाम तीन खिताब किए। वे इस टूर्नामेंट के दूसरे सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।

Hindi Cricket News, Dream 11 Prediction और मैच रिजल्ट्स की खबरों के लिए CRICKHABARI के टेलीग्राम चैनल को ज्वॉइन करें। हमें फेसबुक, ट्विटर, Pinterest, और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: MS Dhoni
CRICKHABARI HINDI

CRICKHABARI HINDI

Crickhabari is the official administrator of this Website.

Discussion about this post

अन्य खबरें