आज शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का आगाज होगा। वर्तमान चैंपियन भारत को खिताब जिताने का दारोमदार युवा कप्तान प्रियम गर्ग पर होगा। वही दूसरी तरफ मेजबान दाक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमें भी दोबारा चैंपियन बनने को बेताब होंगी।
वही जापान और नाइजीरिया टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खेलने उतरेंगी। टूर्नामेंट की सभी 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है।
इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भारत रही है। जिसने अब तक सबसे अधिक 4 बार 2000 (कप्तान- मो. कैफ), 2008(कप्तान- विराट कोहली), 2012( कप्तान- उन्मुक्त चंद), 2018( कप्तान- पृथ्वी शॉ) खिताब जीता है।
मौजूदा भारतीय टीम में बल्लेबाज के रूप में कप्तान प्रियम गर्ग के अलावा यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा और सिद्धेश वीर के पास बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी होगी।
दाक्षिण अफ्रीका में तेज और उछाल भरी पिचों पर भारतीय पेस का दारोमदार कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, विध्याधर पाटिल, सुशांत मिश्र पर होगा। रवि विश्नोई, अर्थरव और सुभंग हेजड़े विपक्षी टीम को स्पिन के जाल में फसाने के लिए उतरेंगे।
सभी टीमो को चार ग्रुप में बंटा गया है। भारत ग्रुप-ए में है जिसमे न्यूजीलैंड श्रीलंका और जापान है। भारतीय टीम अपने टूर्नामेंट का आगाज रविवार को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। टीम का दूसरा मैच मंगलवार को जापान के खिलाफ और तीसरा मैच शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
टूर्नामेंट का आगाज आज 17 जनवरी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच से होगा।
ग्रुप-ए:
भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जापान।
ग्रुप-बी:
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया, वेस्टइंडीज।
ग्रुप-सी:
पाकिस्तान, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे।
ग्रुप-डी:
दाक्षिण अफ्रीका, यूएई, कनाडा, अफगानिस्तान।
Hindi Cricket News, IPL 2020 News in Hindi, U19 World Cup News, Dream 11 Prediction और मैच रिजल्ट्स की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। हमें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें एवं हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
Discussion about this post