वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पूरा भारत खुश है। क्रिकेट प्रेमियों सहित कई दिग्गज भी भारतीय टीम के इस सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं। भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह भी इससे अछूते नहीं है। उन्होंने भी इसे सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया है।
गौरतलब हो कि भारत ने इस मैच में डकवर्थ लुईस विधि से 89 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शतक एवं विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया। गेंदबाजी करते हुए विजय शंकर, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए जबकि फखर ज़मान ने अर्धशतक लगाया।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण 3 मैचों के लिए हुए बाहर
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली का एक अनोखा पोज वायरल हो गया, जिसको लेकर कई जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर अपनी नई फ़ोटो और पुरानी फोटो का कोलाज बनाकर एक फोटो शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा था “90 के दशक के शुरुआत से ऐसा ही हूँ 🤓”
Doing it since the early 90s! 🤓 pic.twitter.com/IVitRHUWpW
— Virat Kohli (@imVkohli) June 17, 2019
अपने बचपन की इस फोटो में कप्तान विराट कोहली ठीक वैसे ही खड़े हैं, जैसे कि वे पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग करने के दौरान खड़े थे। इस फोटो के बाद उन पर कई मजेदार मीम्स बन रहे हैं। आइए नीचे हम आपको फैंस की कुछ जबरदस्त प्रतिक्रियाएँ दिखाते हैं।
फैन्स की प्रतिक्रियाएँ:
It's perfect Bro 😍😍😍👍👍👍 https://t.co/tozc5uzqAE pic.twitter.com/3AsAsyMn3c
— Rajesh ✨✨ (@RajeshS69996207) June 17, 2019
Kids – Adults – Legends 🤣 pic.twitter.com/hvNnEbi9Bk
— IRONY MAN (@karanku100) June 17, 2019
😀😀😀 pic.twitter.com/lFYt0C52Go
— Prabhu (@Cricprabhu) June 17, 2019
Doing it since 1969 ☺️☺️#50YearsOfAmitabhBachchan in Indian Cinema pic.twitter.com/8786RSvrDm
— EF❤️Ashok Mistry™️ (@ashokmistry4545) June 17, 2019
Endorsement kidhar hai pic.twitter.com/OKnsHMOJ9o
— SillyPoint #IPL (@FarziCricketer) June 17, 2019
क्रिकेट की दुनिया की ताजातरीन खबरों, Dream 11 Prediction, मैच रिजल्ट्स की प्रमुख खबरों के लिए हमारे साथ लगातार बनें रहें। साथ ही हमें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो जरूर करें।
Discussion about this post